Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होगा,जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Pad 8 भारत में 28 फरवरी को लॉन्च होगा,जानें कीमत और फीचर्स

 नई दिल्ली: Xiaomi भारत में 28 फरवरी को Xiaomi Pad 8 लॉन्च करेगा। कंपनी ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट शेयर कर यह कन्फर्म किया है। शाओमी इस टैब को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुका है। ऐसे में टैब को लेकर काफी जानकारी पहले से उपलब्ध है। इस टैब के लॉन्च से पहले शाओमी अमेजन इंडिया पर लैंडिंग पेज लाइव कर चुका है।

अमेजन पर Xiaomi Pad 8 टैब के लैंडिंग पेज पर कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि टैब में 9200mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही यह क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि यह टैब Focus Pen Pro स्टायलस का सपोर्ट भी मिलेगा। इस टैब के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स अभी कन्फर्म नहीं हैं। उम्मीद है भारत में लॉन्च होने वाले इस टैब के स्पेक्स चाइनीज वेरिएंट जैसे ही होंगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशन्स (चाइनीज वेरिएंट)

Xiaomi Pad 8 को चीन में 11.2-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसका रेजोल्यूशन 3.2K और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस टैब को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। इसके साथ ही टैब में Dolby Atmos सपोर्ट वाला क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। शाओमी के टैब में 9200mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments