शेयर बाजार में अचानक मची हलचल!700 अंक फिसला सेंसेक्स! निफ्टी 25500 के नीचे बंद

शेयर बाजार में अचानक मची हलचल!700 अंक फिसला सेंसेक्स! निफ्टी 25500 के नीचे बंद

सुबह की तेजी देखकर अगर आपको लगा था कि बाजार आज रिकॉर्ड बना देगा, तो दोपहर बाद आई बिकवाली ने पूरी तस्वीर बदल दी। 25 फरवरी को शेयर बाजार ने पहले जोरदार उछाल दिखाया, लेकिन ऊंचाई पर पहुंचते ही मुनाफावसूली हावी हो गई। नतीजा, सेंसेक्स दिन की हाई से करीब 700 अंक फिसल गया और निफ्टी भी 25,500 के स्तर के नीचे बंद हुआ। हालांकि अंत में गिरावट थोड़ी संभली और बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स 50.15 अंक की बढ़त के साथ 82,276.07 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 57.85 अंक चढ़कर 25,482.50 पर बंद हुआ। इंट्राडे में सेंसेक्स 82,957.91 तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी ने 25,652.6 का हाई स्तर छुआ। लेकिन ऊपरी स्तरों पर भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार में 1966 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 2,064 शेयर गिरे, जो साफ बताता है कि दबाव ज्यादा था।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

किन शेयरों ने संभाला बाजार?

ऑटो और आईटी शेयरों ने बाजार को गिरने से बचाया। बजाज ऑटो करीब 3% चढ़कर टॉप गेनर रहा। टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और श्रीराम फाइनेंस में 2% से ज्यादा की तेजी रही। आईटी सेक्टर में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्रा लगभग 1% ऊपर बंद हुए। वहीं ऑटो शेयर जैसे महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया और आइशर मोटर्स में 1-2% की तेजी रही।

किन शेयरों पर रहा दबाव?

दूसरी तरफ आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1% से ज्यादा टूटे। भारती एयरटेल और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन में भी कमजोरी रही।

बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

  1. सुबह करीब 0.9% की तेजी के बाद निवेशकों ने ऊपरी स्तर पर मुनाफा काटना शुरू कर दिया। 25,800 के ऊपर निफ्टी टिक नहीं पाया, जिससे बिकवाली बढ़ी।
  2. विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) फिर से नेट सेलर बने। हालांकि घरेलू संस्थानों (DII) ने खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया।
  3. विशेषज्ञों के मुताबिक 25,670 के ऊपर मजबूती नहीं बन पाई। 25,300 और 82,000 का लेवल अब अहम सपोर्ट माना जा रहा है। अगर ये लेवल टूटते हैं तो गिरावट और ज्यादा हो सकती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments