अरिजीत सिंह ने संन्यास पर फैंस को दिया स्पष्टीकरण,लिखा भावुक पोस्ट

अरिजीत सिंह ने संन्यास पर फैंस को दिया स्पष्टीकरण,लिखा भावुक पोस्ट

 नई दिल्ली : अरिजीत सिंह ने बीते दिनों प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर इंटरनेट पर हलचल मच दी थी। फैंस इस बात से निराश थे कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। इसके बावजूद उनके गाने रिलीज होते रहे। हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'एक दिन' में उनके साथ काम किया, जिससे लोगों को हैरानी भी हुई।

अरिजीत ने फैंस को कहा- 'शुक्रिया'

इसी वजह से कई लोगों ने उनके संन्यास के फैसले पर सवाल भी उठाए। अब गायक ने संन्यास के बाद गानों की रिलीज को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने विचार और गानों को रिलीज करने की प्रक्रिया के बारे में बात की। फैंस के लिए एक भावुक पोस्ट में अरिजीत ने बताया कि उनके कई सारे गाने हैं, जो पेडिंग हैं और वो अगले साल तक भी एक-एक करके रिलीज होते रहेंगे। उन्होंने इस 'बेरहम और निर्दयी दुनिया' में फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पहले के प्रोजेक्ट्स पूरे करना जरूरी

अपने फेसबुक हैंडल पर दिग्गज गायक ने बताया कि उन्होंने संन्यास की घोषणा से पहले ही कुछ प्रोजेक्ट्स लिए थे, इसलिए उन्हें पूरा करना जरूरी है। अरिजीत ने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया है और संन्यास के अपने निर्णय को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने लिखा, “यह संदेश सिर्फ मेरे श्रोताओं के लिए है, कृपया अगर आप मेरे श्रोता नहीं हैं तो इसे न पढ़ें और राइट स्वाइप करें, यह एक विनम्र निवेदन है। नमस्कार प्यारे लोगों! मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं। इस निर्दयी दुनिया में आपकी दयालुता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

This message is just for my listeners
please dont read and swipe right now if you are not my listener, its a humble request.

Hello beautiful people! ❤️
I just want to tell you all that I love you.
Thank you so much for your kindness in this ruthless world.
Although I have…

— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026

कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे अरिजीत

अरिजीत सिंह ने बताया कि फैंस को उनके गाने सुनने को मिलते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, 'हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन आप जानते हैं कि पेंडिंग गाने काफी सारे हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें, आप कितनी बार समझाएंगे? इतने सारे अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल तक भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5 ग्राम छोड़ दें, पढ़ें, प्यार करें, ध्यान करें। जय देवी।'

Also
Who knows what lies ahead.!

— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026

अरिजीत सिंह ने फिर एक और ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, 'और फिर कौन जाने आगे क्या होगा।' बता दें कि सिंगर ने 27 जनवरी को एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। अब लगभग एक महीने बाद फैंस के लिए उनका ये संदेश आया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments