ए आर रहमान की धार्मिक भेदभाव वाली टिप्पणी पर संगीतकार का पलटवार,तो दिलीप कुमार सुपरस्टार नहीं होते

 ए आर रहमान की धार्मिक भेदभाव वाली टिप्पणी पर संगीतकार का पलटवार,तो दिलीप कुमार सुपरस्टार नहीं होते

नई दिल्ली: ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार और गायक ए आर रहमान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते समय में इंडस्ट्री में धार्मिक भेदभाव वाले बयान को लेकर रहमान का नाम काफी विवादों में रहा और सिंगर की जमकर आलोचना भी हुई।

अब इस मामले को लेकर संगीतकार इस्माइल दरबार ने चुप्पी तोड़ी है और रहमान के बयान पर पलटवार किया है। इस दौरान दरबार ने लीजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि इस्माइल ने क्या कहा है। 

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इस्माइल दरबार का बयान

अपने बेबाक अंदाज के लिए म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार को काफी जाना जाता है। हाल ही में दरबार ने सुभोजित घोष के YouTube चैनल को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने ए आर रहमान के कम्युनल वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- 

अगर सच मे इंडस्ट्री कम्युनल होती, तो हिंदी सिनेमा में कोई भी मुसलमान कभी सुपरस्टार नहीं बन पाता। इस्माइल दरबार, नौशाद या दिलीप कुमार नहीं होते। अगर ऐसा होता तो वे स्टार नहीं बनते। यह सब टैलेंट और आपकी किस्मत पर निर्भर करता है।

दिलीप कुमार के बारे में बता दें तो उनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था, लेकिन सिनेमा जगत में दिलीप कुमार बनकर उन्होंने पहचान बनाई और आज भी वह इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार के तौर पर याद किए जाते हैं।

क्या था ए आर रहमान का बयान

बता दें कि अपने बयान में ए आर रहमान ने कहा था कि फिल्म जगत में धार्मिक भेदभाव के चलते उन्हें काम नहीं मिल रहा। पिछले एक दशक से उन्होंने काम के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, बाद में संगीतकार को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। इस बयान को लेकर रहमान को सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसमें अब इस्माइल दरबार का नाम भी जुड़ गया है। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments