भारत में जीप रैंगलर विलिस 41 फिर से लॉन्च,जानें क्‍या है खासियत

भारत में जीप रैंगलर विलिस 41 फिर से लॉन्च,जानें क्‍या है खासियत

नई दिल्‍ली :  भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी को ऑफर करने वाली प्रमुख निर्माताओं में शामिल जीप की ओर से फिर से wrangler willys 41 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे किस तरह की खासियत के साथ ऑफर किया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे उपलब्‍ध करवाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Jeep wrangler willys 41

जीप की ओर से भारत में फिर से विली 41 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे सीमित संख्‍या में ही ऑफर किया जाएगा। निर्माता से मिली जानकारी के मुताबिक इसकी सिर्फ 41 यूनिट्स को ही भारत में ऑफर किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कही यह बात

स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और ऑटोमोटिव ब्रांड्स के निदेशक कुमार प्रियेश ने कहा कि विलिस की विरासत सिर्फ एक कहानी नहीं है—यह जीप के चरित्र की नींव है। रैंगलर विलिस 41 2.0 उस विरासत को हमारी श्रद्धांजलि है। यह मूल 1941 विलिस एमबी की भावना को प्रतिबिंबित करता है, साथ ही जीप मालिकों द्वारा गहराई से सराहे जाने वाले कौशल, प्रामाणिकता और भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रदान करता है। यह विलिस के कालातीत तत्वों को समकालीन इंजीनियरिंग के साथ मिलाकर क्षमता, विशिष्टता और चरित्र का एक समान मिश्रण प्रस्तुत करता है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से रैंगलर रुबिकॉन एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, छह एयरबैग, ADAS, प्रीमियम इंटीरियर, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कितना दमदार इंजन

जीप की ओर से इस एसयूवी में दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 270 हॉर्स पावर और 400 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें आठ स्‍पीड ट्रांसमिशन को भी दिया जाता है। जिसके साथ ऑफ रोडिंग क्षमता भी मिलती है। 

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से सीमित संख्‍या वाली विलिस 41 की कीमत स्‍टैंडर्ड रुबिकॉन वेरिएंट से दो लाख रुपये ज्‍यादा है। जिसकी भारत में एक्‍स शोरूम कीमत 68.31 लाख रुपये है। इसका वैकल्पिक एक्‍सेसरीज पैक 3.6 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments