युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका-ईरान आज करेंगे वार्ता

युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका-ईरान आज करेंगे वार्ता

दुबई :  युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका और ईरान गुरुवार को तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने के लिए जेनेवा रवाना हो गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को कहा कि उनके देश को वार्ता से अच्छे परिणाम की संभावना है।पेजेश्कियान ने कहा, 'वार्ता के संबंध में हम अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। हम अपने सर्वोच्च नेता के मार्गदर्शन में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि युद्ध की स्थिति से बाहर निकला जा सके।'

इससे पहले अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेनेवा में गुरुवार को अमेरिकी दूत स्टीव विटकाफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर की ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता होने वाली है।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दोनों देशों के बीच 17 फरवरी को भी यहीं पर वार्ता हुई थी। जबकि इस महीने की शुरुआत में पहले दौर की वार्ता ओमान के मस्कट शहर में हुई थी।बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 फरवरी को कहा था कि वह तेहरान को समझौता करने के लिए 10 से 15 दिन दे रहे हैं। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर बुरे परिणाम होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति समझौते को लेकर ईरान पर लगातार दबाव बढ़ा रहे हैं। पश्चिम एशिया में दो विमानवाहक पोतों की तैनाती के साथ ही सैन्य बलों का जमावड़ा बढ़ा रहे हैं। जबकि ईरान भी जवाबी हमले की धमकी दे चुका है।

“युद्ध और शांति, दोनों विकल्पों के लिए पूरी तरह तैयार”: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता के अगले दौर से पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वे युद्ध और शांति, दोनों विकल्पों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्होंने निष्पक्ष और संतुलित समझौते पर पहुंचने की उम्मीद जताई। ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार को जिनेवा में होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments