लखापाल में 74वीं बटालियन सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम, 240 परिवारों को मिली सहायता

लखापाल में 74वीं बटालियन सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम, 240 परिवारों को मिली सहायता

सुकमा : कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट हिमांशु पांडे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अंगोम नरेश सिंह, सहायक कमांडेंट रवि कुमार मीणा तथा एफ/74 के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और जरूरतमंद ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना था। इस दौरान ग्रामीणों को कंबल, रसोई के बर्तन, सोलर लैंप, आउटडोर लाइट, खेल सामग्री, भंडारण ड्रम, कपड़े सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

यह वितरण विशेष रूप से लखापाल और केरलापेंदा के आसपास के गांवों पर केंद्रित रहा, जिससे लगभग 240 परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय जनता के साथ विश्वास, सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करना भी है।

गौरतलब है कि 74वीं बटालियन द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र में कई चिकित्सा शिविर और सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इन पहलों के जरिए सुरक्षा बल लगातार ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने कार्यक्रम के लिए सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की पहल से उन्हें न केवल आवश्यक सामग्री मिलती है, बल्कि सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास भी बढ़ता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments