कम जगह में उगाएं ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां, जानें आसान होम गार्डनिंग सीक्रेट्स

कम जगह में उगाएं ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां, जानें आसान होम गार्डनिंग सीक्रेट्स

आजकल बढ़ती महंगाई और मिलावटी सब्जियों से बचने के लिए होम गार्डनिंग एक बेहतरीन विकल्प बनती जा रही है. कम जगह में भी बालकनी, छत या आंगन में गमलों और कंटेनरों की मदद से ताजी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. टमाटर, मिर्च, धनिया, पालक जैसी सब्जियां आसानी से घर पर तैयार की जा सकती हैं. सही मिट्टी, नियमित पानी और धूप का ध्यान रखकर कोई भी व्यक्ति छोटा सा किचन गार्डन शुरू कर सकता है और रोजाना ताजी व पौष्टिक सब्जियां पा सकता है.

शहरों में रहने वाले लोग के पास गार्डनिंग के लिए के लिए बहुत कम जगह होती है. बहुत से लोगों के पास बालकनी और छत ही गार्डनिंग के लिए ऑपेशन होता है. ऐसे में होम गार्डनिंग तकनीक का उपयोग कर ताजी और शुद्ध सब्जियां उगा सकते हैं. बालकनी गार्डनिंग से आपको रसायन मुक्त सब्जियां मिलती हैं. इसमें थोड़ी सी जगह, सही गमले और नियमित देखभाल से आप अपने घर पर ही सब्जियों की छोटी लेकिन उपयोगी खेती कर सकते हैं. ऐसे में आज गार्डनिंग स्पेशल इस खबर में हम आपको बालकनी में आसनी से उगने वाली सब्जियों के बारे में बताएंगे.

टमाटर: गार्डनिंग एक्सपर्ट रमेश कुमार ने बताया कि यदि आप बालकनी में फल देने वाली सब्जी उगाना चाहते हैं, तो टमाटर एक बेहतरीन विकल्प है. खासकर चेरी टमाटर कम जगह में आसानी से उगाए जा सकते हैं. इसकी सबसे खास बात ये है कि यह गमलों में भी अच्छी पैदावार देते हैं. टमाटर के पौधे को धूप और जैविक खाद की जरूरत होती है, जिससे पौधे की बढ़वार तेजी से होती है और कुछ ही हफ्तों में फल आना शुरू हो जाते हैं.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

पालक: उन्होंने बताया कि पालक भी बालकनी में आसानी से लगाई जाने वाली सब्जी है. यह एक ऐसी पत्तेदार सब्जी है, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसे बालकनी में बहुत आसानी से उगाया जा सकता है. इसे 6 से 8 इंच गहरे गमले में लगाया जा सकता है और ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं होती. पालक की खास बात यह है कि इसकी पत्तियों की कटाई करने के बाद भी पौधा फिर से नई पत्तियां निकाल देता है, जिससे बार-बार ताजा पालक प्राप्त किया जा सकता है.

धनिया: यह भी बालकनी गार्डनिंग के लिए एक उपयोगी और सुगंधित पौधा है. इसके बीज लगभग 20 से 25 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं और हल्की धूप में अच्छी तरह बढ़ते हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट रमेश कुमार ने बताया कि जब धनिया के पौधे में पत्तियां निकलने लगें, तो नियमित रूप से कटाई करते रहें, जिससे पौधे में नई और ताजी पत्तियां लगातार आती रहें और लंबे समय तक उपयोग किया जा सके. यानी कम समय में धनिया का पौधा अधिक पैदावार दे सकता है.

इसके अलावा बालकनी में सब्जियां उगाने के लिए सही स्थान का चयन बहुत भी जरूरी है. ऐसे में पौधों को ऐसी जगह रखें, जहां कम से कम 5 से 6 घंटे सूर्य की रोशनी मिल सके. धूप पौधों की वृद्धि और फूल-फल आने के लिए आवश्यक होती है. यदि आपकी बालकनी में सीधी धूप कम आती है, तो छायादार सब्जियों जैसे पालक और धनिया को प्राथमिकता दें.

गार्डनिंग एक्सपर्ट रमेश कुमार ने बताया कि सब्जियां उगाने के लिए अच्छे जल निकासी वाले गमले या ग्रो बैग का उपयोग करें, ताकि पानी जमा न हो और जड़ें खराब न हों. इसके अलावा मिट्टी में जैविक खाद, गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट मिलाएं, जिससे पौधों को पोषक तत्व मिलें और उनकी वृद्धि बेहतर हो. नियमित सिंचाई और हल्की गुड़ाई से पौधे स्वस्थ रहते हैं और अच्छी उपज देते हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments