किरंदुल : बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ किरंदुल द्वारा आयोजित फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक वातावरण में गुरुवार रात 10 बजे संपन्न हुआ।फाइनल मैच स्ट्राइकर जगदलपुर एवं गाडर पुलिया किरंदुल के बीच खेला गया।समापन समारोह में सर्वप्रथम उपस्थित मुख्य अतिथि एएम/एनएस सीएसआर प्रमुख डॉ तेज प्रकाश विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,इंटक सचिव ए के सिंह एवं अन्य अतिथियों का संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।टॉस में गाडर पुलिया किरंदुल की टीम ने जीत दर्ज कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 62 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में स्ट्राइकर जगदलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
विजेता टीम के खिलाड़ी राजू नायडू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अर्जित किया, जबकि रंजन को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।स्ट्राइकर जगदलपुर की टीम को विजेता ट्रॉफी एवं ₹70,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया,वहीं गाडर पुलिया किरंदुल की टीम को रनर-अप ट्रॉफी एवं ₹35,000 नगद राशि प्रदान की गई।इस सफल आयोजन में आयोजक मंडल के अध्यक्ष संदीप साव, सचिव साहिल छालीवाल,उपाध्यक्ष सुभाष हलदार, कोषाध्यक्ष के रघु राव, सह सचिव बप्पी मजूमदार,संदीप गुप्ता, कार्यालय सचिव जितेन्द्र गुप्ता तथा क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शंकरन सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
.jpeg)

Comments