संकल्प बजट 2026-27: एमसीबी जिले को बहुआयामी सौगात

संकल्प बजट 2026-27: एमसीबी जिले को बहुआयामी सौगात

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी खड़गवां : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत संकल्प बजट 2026-27 ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले को ऐतिहासिक सौगात दी है। बजट प्रस्तुतीकरण के बाद सामने आए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह केवल बजटीय घोषणा नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का ठोस खाका है। उन्होंने कहा कि नगरीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रावधान किए गए हैं। जिससे ना सिर्फ एमसीबी जिले का समग्र विकास निहित होगा बल्कि जनअपेक्षाओं के अनुरूप विधानसभा मनेंद्रगढ़ विकास के नए सोपान का स्वाद भी चखेगा, यह पूरा बजट 2047 के अनुरूप विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित विधानसभा को लेकर है। श्री जायसवाल ने मनेंद्रगढ़, खड़गवां और चिरमिरी को लेकर आंकड़ेवार जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बजट में चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, खड़गवां समेत एमसीबी जिले को क्या क्या मिला है?

नगर निगम चिरमिरी को क्या मिला?
अग्निशमन सशक्तिकरण

अग्निशमन मशीन एवं उपकरण खरीदी – ₹500 लाख तथा नवीन फायर वाहन, वॉटर टेंडर, मिस्ट वाहन, वॉटर बाउजर के लिए ₹950 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

स्वास्थ्य
जिला चिकित्सालय चिरमिरी को 200 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में (129 पद) की स्वीकृति मिली है।

नगरीय विकास
वार्ड 20 में ऑडिटोरियम – ₹550 लाख, गौरव पथ निर्माण (अटल परिसर से लोको पुलिया) – ₹280 लाख, वार्ड 16 गौरव पथ – ₹790 लाख से
विभिन्न सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य जिससे चिरमिरी में नगरीय सुरक्षा और शहरी अधोसंरचना को आधुनिक रूप मिलेगा।

मनेंद्रगढ़ को मिला

सड़क एवं अधोसंरचना
मनेंद्रगढ़-केल्हारी-जनकपुर राज्य मार्ग चौड़ीकरण – ₹6000 लाख, केवई नदी–हसदेव नदी लिंक परियोजना – ₹4300 लाख, हसदेव बैराज निर्माण – ₹3000 लाख, बेलबहरा-फिशफार्म मार्ग – ₹400 लाख, एनएच-43 से एकलव्य आश्रम मार्ग – ₹200 लाख रुपए स्वीकृत।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में
नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज में 100 पद, अतिरिक्त 248 पदों की स्वीकृति, नवीन नर्सिंग कॉलेज में 42 पद, नर्सिंग कॉलेज भवन – ₹900 लाख, भरतपुर CHC का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन – ₹1900 लाख रुपए है।

शिक्षा व प्रशासन

250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी (नालंदा परिसर) – ₹441.49 लाख, संयुक्त संभागीय कार्यालय भवन – ₹70 लाख, न्यायिक अधिकारियों के आवास – ₹715.96 लाख।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिटी कोतवाली, अग्निशमन भवन जो कि
मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय के रूप में स्वास्थ्य और प्रशासनिक ढांचे का व्यापक विस्तार होगा।

क्या मिला खड़गवां को......?
सड़क एवं पुल
पेंड्री-बेलकामार मार्ग – ₹800 लाख
देवाड़ांड-मंगौरा मार्ग – ₹800 लाख
रतनपुर-कोटिया मार्ग – ₹800 लाख
चैनपुर-आमाखेरवा मार्ग – ₹800 लाख
बेलबहरा-फुनगा मार्ग – ₹480 लाख
उच्च स्तरीय पुल निर्माण (विभिन्न स्थानों पर) – ₹800 लाख, ₹450 लाख।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सिंचाई एवं जल संसाधन

देवाड़ांड में हसदेव नदी पर बैराज – ₹3000 लाख
कोरजा डायवर्जन योजना – ₹400 लाख
उधनापुर नाला व्यपवर्तन – ₹400 लाख
साजा पहाड़ व्यपवर्तन – ₹500 लाख।

🎓 शिक्षा

देवाड़ांड में नवीन महाविद्यालय की स्थापना और खड़गवां क्षेत्र में सिंचाई क्षमता वृद्धि और ग्रामीण संपर्क सुदृढ़ होगा, साथ ही उच्च शिक्षा का नया केंद्र स्थापित होगा।

मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा:
“यह बजट एमसीबी जिले को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के अनुरूप हम विकास को जनकल्याण से जोड़ रहे हैं। आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा और इसके लिए कुल स्वीकृत राशि लगभग ₹388.73 करोड 28 हजार रुपए है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments