रायपुर : विवरण - पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन ) संदीप पटेल (भा पु से ) द्वारा वेस्ट जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध नशीली मादक पदार्थों बेचेने एवं रखने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।इसी तारतम्य में दिनांक 26.02.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत महाराज बंद तालाब के पास एक व्यक्ति अपने पास नशीली टेबलेट रख कर बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहा है, टीम रवाना होकर उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास पिला रंग के थैला में नशीला टेबलेट nitrazepam tablets nitrosun 10 का 14 स्ट्रिप कुल 140 टेबलेट कुल किती 14000/- आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू को धारा 94 BNSS का नोटिस देकर बरामद मादक पदार्थ के सम्बन्ध में दस्तावेज पेश करने को खा गया जो कोई दस्तावेज पेश नही कर सका।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरोपी विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 स्ट्रिप मादक टेबलेट जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 21(ब) 29 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 1. विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू पिता नरेश प्रधान उम्र 26 वर्ष साकिन BSUP कॉलोनी खमरहडीह रायपुर
थाना पुरानी बस्ती कमिश्नरेट रायपुर छ.ग.
.jpeg)

Comments