मांग में सिंदूर, अनारकली सूट...शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंड

मांग में सिंदूर, अनारकली सूट...शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंड

नई दिल्ली: स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधन के बाद पहली बार स्पॉट हुए।रश्मिका और विजय ने बीते दिन उदयपुर में शादी कर अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया था। शादी की तस्वीरों के बाद कपल पहली बार बतौर पति-पत्नी स्पॉट हुआ।

शादी के बाद रश्मिका-विजय की झलकियां
शादी के बाद 27 फरवरी 2026 को रश्मिका और विजय उदयपुर से रवाना हो गए। दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पर शादी के बाद पहली बार हाथों में हाथ थामे नजर आए। न्यूली वेड कपल के चेहरे पर शादी का नूर साफ दिख रहा था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अनारकली सूट में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
नई नवेली दुल्हन रश्मिका मंदाना ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा। लाल रंग के फुल स्लीव्स सूट के साथ उन्होंने चूड़ियां पहनी और मांग में सिंदूर लगाया था।

वहीं, विजय देवरकोंडा कुर्ता-पायजामा में बहुत हैंडसम लग रहे थे। न्यूली वेड कपल ने एयरपोर्ट पर पैप्स को रोमांटिक पोज दिया और फिर वहां से रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर नए नवेले दूल्हा-दुल्हन पर प्यार लुटा रहे हैं। 

तेलुगु-कोडवा परंपरा से हुई कपल की शादी
26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कोडवा और तेलुगु रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों ने अपनी ड्रीमी वेडिंग फोटोज शेयर कीं, वे इंटरनेट पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रहा था।

सिल्क साड़ी में दुल्हन बनी थीं रश्मिका
लाल रंग की सिल्क साड़ी और सोने के गहने में रश्मिका की खूबसूरत देखने लायक थी। वहीं, विजय ने घोड़े पर सवार होकर वेडिंग वेन्यू में रॉयल एंट्री की। दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments