नई दिल्ली : तमिलगा वेट्री कज़गम (TMK) के चीफ थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम अलग हो रहे हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है और चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की है।
किस वजह से तलाक ले रही संगीता?
एएनआई के अनुसार, संगीता सोरनलिंगम ने एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का हवाला देते हुए चेंगलपट्टू परिवार न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ शादी के बाद रिश्ता था।
फैंस उठाने लगे विजय पर सवाल
जैसे ही तलाक की खबर ऑनलाइन फैली, प्रशंसकों ने इंटरनेट पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने संगीता के इरादे पर सवाल उठाए, तो कुछ ने विजय की आलोचना की। एक यूजर ने ट्वीट किया, "संगीता ने थलपति विजय से तलाक के लिए अर्जी दी है। विजय अन्ना, अब मुश्किल समय है।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि 27 फरवरी राजनीति और मनोरंजन जगत के लिए एक नाटकीय दिन था, क्योंकि जहां अरविंद केजरीवाल को निर्दोष घोषित किया गया, वहीं टीवीके नेता विजय की पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
संगीता ने अचानक विजय पर आरोप क्यों लगाए, इस पर अटकलें लगने लगीं और कई लोगों का मानना है कि इसका संबंध आने वाले तमिलनाडु चुनावों से हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव के समय का इंतजार किया और फिर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई ताकि यह दिखाया जा सके कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कितना दुख पहुंचा है। विजय और उनकी पत्नी के लिए, खासकर चुनाव की पूर्व संध्या पर, यह बात पचाना मुश्किल है।"
विजय और संगीता की शादी 1996 में हुई थी। दोनों की शादी को 27 साल हो गए हैं और इनके बच्चे दो बच्चे हैं। फिलहाल तो संगीता के तलाक की मांग किए जाने से तमिल सिनेमा और राजनीति के दोनों मोर्चों पर चर्चा शुरू हो गई है।
.jpeg)

Comments