भगवान शंकर की बारात में युवक की हत्या,आरोपी के होटल पर चला बुलडोजर

भगवान शंकर की बारात में युवक की हत्या,आरोपी के होटल पर चला बुलडोजर

दुर्ग:  महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान शंकर की बारात में युवक की धारदार चाकू से हत्या करने वाला आरोपी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित कर रहा था, जिस पर आज पुलिस और निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया। पूरा मामला भिलाई के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 16 फरवरी को रात 9:30 बजे मोहन नगर थाना क्षेत्र में भगवान शंकर की बारात निकाला जा रहा था। धार्मिक आयोजन में क्षय कुमार गोड उर्फ नानू भी शामिल हुआ था। यहां नानू को देखकर पुराने विवाद को लेकर आरोपी मनीष देशमुख और उसके 6 अन्य साथियों ने क्षय कुमार गोड की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर लगातार आरोपियों ने धारदार चाकू से वार किया, जिससे लहूलुहान होकर क्षय जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

मोहन नगर थाना क्षेत्र में हत्या का अपराध कायम कर कुल सात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या के आरोपी मनीष देशमुख निवासी मोहन नगर द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर होटल संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में एसपी विजय अग्रवाल ने नगर निगम और जिला प्रशासन दुर्ग को पत्राचार कर अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के लिए मोहन नगर थाना प्रभारी को निर्देशित किया था।

थाना प्रभारी के पत्र के बाद जिला प्रशासन नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अवैध कब्जे को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त करवाया। पुलिस ने बताया कि उक्त कार्यवाही कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक तत्व द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments