कलेक्टर ने टिनमिनी जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने टिनमिनी जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

रायगढ़, 27 फरवरी 2026 :  जिले की जल संरचनाओं को मजबूत और लंबे समय तक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुसौर विकासखंड में स्थित टिनमिनी जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य की विस्तार से समीक्षा की और तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि जलाशय की पार (बांध) में डाली जा रही मिट्टी को अच्छी तरह दबाया और जमाया जाए, ताकि बांध मजबूत बने। उन्होंने जलाशय को गहरा करने का काम चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि केलो बांध की नहर से जलाशय में पानी भरने के लिए जरूरी तकनीकी और ढांचागत तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने में कोई परेशानी न हो।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता होमेश नायक ने बताया कि जलाशय के जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक पानी के प्रवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए दो नए जल वितरकों (पानी निकासी मार्ग) का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए नया मार्ग बनाया जा रहा है।

नहर की मेढ़ को सुरक्षित रखने के लिए सीमेंट-कंक्रीट के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों से जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी और बांध की मजबूती व सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पुसौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामी, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन दुर्गेश नायक, नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments