छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के 232 पद रिक्त, भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के 232 पद रिक्त, भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

रायपुर : विधानसभा सत्र के दौरान आज सदन में प्रदेश में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के स्वीकृत पदों और रिक्त पदों की जानकारी पर प्रश्न पूछे गए। यह भी प्रश्न पूछा गया कि इन पदों पर भर्ती के लिए कब-कब विभाग ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने यह प्रश्न उठाया था। इस पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने अपना लिखित जवाब प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने अपने लिखित प्रश्न में पूछा था कि प्रदेश में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद रिक्त हैं? रिक्त पदों पर कब से भर्ती बंद है और क्यों? रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति के लिए विगत 04 वर्षों में कब-कब प्रस्ताव भेजा गया है? कब-कब स्वीकृति मिली है और यदि स्वीकृति लंबित है तो इसके क्या कारण हैं? भर्ती करने की कार्यवाही कब तक की जाएगी?

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने अपने लिखित जवाब में बताया है कि प्रदेश में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी क 633 पद स्वीकृत है और 232 पद रिक्त हैं। शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन हेतु जारी वित्त निर्देश 12/2020 के प्रावधान अनुसार सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने के पूर्व वित्त विभाग की अनुमति आवश्यक होने के कारण वर्ष 2019 से रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हुई है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग को स्वीकृति के लिए 06.09.2023, 20.08.2024, 03.01.2025, 27.02.2025, 21.05.2025, 29.08.2025 एवं 25.11.2025 को प्रस्ताव भेजा गया है। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पदों पर दिनांक 12 दिसंबर 2025 को वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जिसकी निश्चित समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments