MS धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

MS धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक नोटिस जारी किया है. यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित उनके आवास के लिए आवंटित जमीन के कथित कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर भेजा गया है.बोर्ड का कहना है कि यह प्लॉट केवल रहने के उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन यहां नियमों के खिलाफ बिजनेस एक्टिविटी चल रही हैं.

धोनी को 15 दिनों में देना होगा जवाब

नोटिस में साफ उल्लेख है कि धोनी को 15 दिनों के अंदर अपना पक्ष रखना होगा. अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो बोर्ड प्लॉट एच-(10)ए के आवंटन को रद्द करने की सिफारिश कर सकता है. यह प्लॉट 2009 में झारखंड सरकार की सिफारिश पर धोनी को आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था. बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कई बाकी लोगों को भी इसी तरह के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

क्यों शुरू हुआ ये पूरा विवाद?

विवाद का बड़ा कारण हरमू स्थित उस संपत्ति पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर (नीबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक्स) का संचालन बताया जा रहा है. यह जगह क्रिकेट फैंस के लिए खास है, क्योंकि धोनी का पुराना घर यहां था. यह घर क्रिकेट फैंस के लिए किसी सेल्फी पॉइंट से कम नहीं है. घर की दीवार पर उनका नाम ‘धोनी’, जर्सी नंबर 7 और उनके हेलीकॉप्टर शॉट, विकेटकीपिंग एक्शन को दर्शाया गया है. हालांकि, धोनी अब अपने परिवार के साथ रांची के सिमलिया रिंग रोड पर स्थित अपने विशाल फार्महाउस में रहते हैं. हरमू वाली संपत्ति अब उनके पुराने निवास के रूप में जानी जाती है.

यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है, जहां नोटिस की कॉपी वायरल हो रही है. धोनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वह जल्द ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. जहां वह कई सालों से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. 44 साल के धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है. भले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले लिया था, लेकिन वह लगातार आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments