सुकमा :मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोन्टा, जिला सुकमा छ.ग. की शिकायत पर से जिला सुकमा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में जिला सुकमा में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम / कसावट हेतु थाना चिन्तलनार में अपराध क्रमांक 01/2026 धाराः - 318 (4) बी. एन. एस. कायम कर आज दिनांक 27.02.2026 को ग्राम पंचायत सचिव, कामाराम मोहम्मद हाफिज खान को थाना चिन्तलनार की संयुक्त पुलिस बल के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत दिये जाने वाली राशि कुल 3,23,760:00रू का हेरा-फेरी कर गबन करने में एक महत्पूर्ण सफलता हासिल किया है। उक्त नामजद आरोपी मोहम्मद हाफिज खान को आज दिनांक को गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्व किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में जिला सुकमा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ - साथ थाना चिन्तलनार के पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
.jpeg)

Comments