मार्च 2026 से बदलेंगे ये बड़े नियम,LPG, UPI से लेकर रेल टिकट की बुकिंग तक...

मार्च 2026 से बदलेंगे ये बड़े नियम,LPG, UPI से लेकर रेल टिकट की बुकिंग तक...

 नई दिल्ली :  हर महीने कुछ न कुछ आर्थिक बदलाव होते रहते हैं। जो हमारे मासिक खर्च को प्रभावित करते हैं। हर महीने की तरह मार्च 2026 में कई बड़े बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर देखने को मिलेगा।

दरअसल, LPG सिलेंडर और CNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सिम, UPI के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियम में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं मार्च 2026 से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

LPG गैस सिलेंडर

हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। पिछले कुछ महीनों से सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ही बदलाव देखने को मिला। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 49 रुपये तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। इस महीने भी बदलाव की संभावना है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

रेलवे टिकट

मार्च 2026 में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव की संभावना है। भारतीय रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग के लिए नया RailOne एप लॉन्च किया जा सकता है। इस नए एप पर यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

सिम बाइंडिंग का नियम

डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का निमय ला रही है। इस नियम तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे एप यूपीआई की तरह की आपके सिम से लिंक रहेंगे। फोन से सिम निकालते ही ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।

UPI पेमेंट

1 मार्च से यूपीआई पेमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है।

बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम

देश के सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियम के आने से बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी। इससे पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी लग जाती है।

CNG, PNG और ATF के रेट

पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियों द्वारा हर महीने टर्बाइन फ्यूल (ATF) के साथ CNG (सीएनजी) और पीएनजी (PNG) के दामों में बदलाव किया जाता है। संभावना है कि 1 मार्च 2026 को इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिले।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments