ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को मिलते हैं ये गज़ब के फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को मिलते हैं ये गज़ब के फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को एक्टिव रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में ब्लैक कॉफी एक ऐसा ड्रिंक है जो न केवल आपकी सुस्ती दूर करता है, बल्कि सेहत को भी कई चौंकाने वाले फायदे पहुँचाता है। अगर इसमें चीनी और दूध न मिलाया जाए, तो यह जीरो कैलोरी ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

ब्लैक कॉफी वजन घटाने में मददगार:- ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकता है। यह शरीर में जमा फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करती है। वर्कआउट से आधा घंटा पहले ब्लैक कॉफी पीने से फैट ऑक्सीकरण की गति बढ़ जाती है।

शारीरिक ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ाने में मददगार:- कैफीन हमारे खून में 'एपिनेफ्रिन' यानी एड्रेनालिन के स्तर को बढ़ाता है। यह हार्मोन शरीर को भारी शारीरिक मेहनत के लिए तैयार करता है, जिससे जिम या एक्सरसाइज के दौरान आपका स्टेमिना बना रहता है।

दिमाग को रखे तेज:- ब्लैक कॉफी एक बेहतरीन 'ब्रेन बूस्टर' है। यह दिमाग में डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को बढ़ाती है, जिससे याददाश्त में सुधार होता है और आप अधिक सतर्क महसूस करते हैं। अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी यह सहायक मानी गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद:- लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने वाले लोगों में लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

कब और कितनी मात्रा में ब्लैक कॉफी पीएं?

  • ब्लैक कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले है। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है, इसलिए कुछ हल्का खाने के बाद ही इसे लें।
  • एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में  2 से 3 कप ब्लैक कॉफी पर्याप्त है। इससे ज्यादा कैफीन का सेवन नींद में कमी, बेचैनी या धड़कन बढ़ने का कारण बन सकता है।
  • रात को सोने से कम से कम 6 घंटे पहले कॉफी का सेवन बंद कर दें, वरना आपकी नींद खराब हो सकती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments