भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा, पाकिस्‍तानी क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा, पाकिस्‍तानी क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

नई दिल्ली :  टी20 विश्‍व कप 2026 के दौरान पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर मोहम्‍मद आमिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह भारतीय क्रिकेटर्स पर खुलकर बात कर रहे हैं। हाल ही में उन्‍होंने अभिषेक शर्मा की बल्‍लेबाजी की आलोचना की थी। पूर्व तेज गेंदबाज ने अब भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर कमेंट करते हुए कहा है कि वे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएंगे।

भारत नहीं कर पाएगा

जब उनसे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में पूछा गया तो आमिर ने एक और साहसिक बयान दिया। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भी पहुंचता है तो भी भारत वहां नहीं होगा। आमिर ने कहा, "पाकिस्तान क्वालीफाई करेगा। देखो, पाकिस्तान करे ना करे, इंडिया नहीं कर पाएगा।"

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दो टीमों ने पक्‍की की जगह

अभी तक सिर्फ इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इंग्लैंड ग्रुप 2 में टॉप पर रहा और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसका मुकाबला भारत या वेस्टइंडीज से होने की उम्मीद है। वहीं, टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही दक्षिण अफ्रीका कोलकाता या कोलंबो में न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से खेलेगी।

अब वेस्‍टइंडीज को हराना होगा

सुपर 8 शुरू होने से पहले आमिर ने कहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज उनसे बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की हार के बाद उनकी भविष्यवाणी सच होती नजर आने लगी। भारत ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे पर 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल की उम्‍मीदें जिंदा हो गईं। अब टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल का टिकट कटाना है तो हर हाल में वेस्‍टइंडीज को हराना होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments