सकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर रैकेट के साथ गांजा भी किया जप्त अपराध में बीईओ का बेटा शामिल नेटवर्क की परतें खुलीं

सकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर रैकेट के साथ गांजा भी किया जप्त अपराध में बीईओ का बेटा शामिल नेटवर्क की परतें खुलीं

बिलासपुर : अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस ने तीन युवकों के नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन जब्त किए गए। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तीसरा आरोपी पहले से जेल में है। सकरी टीआई विजय कुमार चौधरी के अनुसार 27 फरवरी को सूचना मिली कि तैयबा चौक तालापारा निवासी हमीद अंसारी मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी के पास ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे मौके से पकड़ा। तलाशी में 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल बरामद हुआ।

पूछताछ में हमीद ने बताया कि वह अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के जरिए प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। नशीला सामान ईशांत के घर में रखा जाता था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान की तलाशी में 25 ग्राम गांजा, चार चिलम और दो लाइटर जब्त किए। किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। अमन तिवारी को भी हिरासत में लिया गया।ईशांत सिंह मंडलोई हाल ही में चर्चित “थार प्रकरण” में भी आरोपी रहा है। तेज रफ्तार वाहन में चाकू लहराते घूमने के मामले में उस पर कार्रवाई हुई थी और वह आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है।

ईशांत की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में है—उसकी मां ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हैं और पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी।सकरी पुलिस अब सप्लाई चैन की कड़ियों की पड़ताल कर रही है—प्रयागराज से बिलासपुर तक नशीले पदार्थ की खेप किन माध्यमों से पहुंची और स्थानीय स्तर पर किन-किन तक वितरण हुआ।आरोपी हमीद अंसारी और अमन तिवारी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच जारी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments