दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन के साथ पुलिस की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन के दिशा-निर्देशन में “ऐतियात” नामक सामुदायिक पुलिसिंग अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस पहल के अंतर्गत थाना गीदम पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसंवाद स्थापित कर नागरिकों को साइबर अपराध,नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा,यातायात नियमों तथा सामाजिक सौहार्द जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा हैं।दिनांक 28 फरवरी शनिवार ग्राम तुमनार साप्ताहिक बाजार में कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास ही सुरक्षित समाज की नींव है, और “ऐतियात” अभियान इसी विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस अवसर पर ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय एवम राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई।साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।पुलिस जवानों की सक्रिय भागीदारी एवं जागरूकता संदेशों से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है तथा समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
दंतेवाड़ा पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि वह केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त वातावरण निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। “ऐतियात” अभियान आगामी समय में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे जिले में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके।उक्त कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल द्वारा थाना स्टाफ के साथ किया गया।
.jpeg)

Comments