सौम्या चौरसिया को मिली बड़ी राहत,शराब घोटाला मामले में जमानत मंजूर

सौम्या चौरसिया को मिली बड़ी राहत,शराब घोटाला मामले में जमानत मंजूर

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए लगा था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज आए आदेश में कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की याचिका स्वीकार करते हुए जमानत दी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बता दें कि सौम्या चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) एवं एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थी। कोर्ट ने मामले में दायर दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद यह राहत दी है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने के बाद सौम्या चौरसिया लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थीं। हाईकोर्ट के इस फैसले को उनके लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments