नई दिल्ली: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से दो नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। कब तक इनको ऑफर किया जा सकता है। किस तरह की खासियत इनमें दी जा सकती हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti कर रही तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
किन एसयूवी को किया जाएगा लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से दो मौजूदा एसयूवी को ही अपडेट किया जा सकता है। इनमें Maruti Fronx और Maruti Brezza शामिल हैं। इनमें से फ्रॉन्क्स को ईथनॉल और ब्रेजा को अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ ही कुछ कॉस्मैटिक बदलाव करने के बाद ऑफर किया जा सकता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कब होंगी लॉन्च
मारुति की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इनमें से एक एसयूवी को मार्च और दूसरी को अप्रैल से जून के बीच ऑफर किया जा सकता है।
मिल चुकी है जानकारी
लॉन्च पर निर्माता ने भले ही कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ब्रेजा फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस दौरान एसयूवी को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन फिर भी अंडरबॉडी सीएनजी किट के साथ ही कई फीचर्स की जानकारी भी मिल रही थी।
किनसे होगा मुकाबला
मारुति की ओर से इन दोनों एसयूवी को भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।
.jpeg)

Comments