नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई, फिर प्रेमिका के सामने नचाया

नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई, फिर प्रेमिका के सामने नचाया

 सूरजपुर :  छतीसगढ़ के सूरजपुर जिले की एक नर्सरी में एक वर्दीधारी वनरक्षक (फारेस्ट गार्ड) को अपनी प्रेमिका को बुलाना महंगा पड़ गया। नर्सरी में प्रेमिका के स्वजन ने वनरक्षक सुखदेव पैकरा की जमकर पिटाई की और उसे डांस करने के लिए मजबूर किया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

घटना 23 फरवरी की बताई जा रही है। वनरक्षक 23 फरवरी को अपनी प्रेमिका के साथ नर्सरी में बैठा था। इसी दौरान युवती के स्वजन वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। आठ की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले युवती को थप्पड़ मारा और फिर वनरक्षक की बुरी तरह पिटाई की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसके बाद उन्होंने उसे मोबाइल पर गाना लगाकर नृत्य करने के लिए कहा। जब वनरक्षक ने ठीक से डांस नहीं किया, तो युवकों ने उसे फटकारा।मारपीट के दौरान वनरक्षक ने एक युवक को पहचानते हुए 'राजू भैया' कहकर मदद मांगी, लेकिन उसकी पिटाई जारी रही। अंततः युवकों ने वनरक्षक को वहां से भगा दिया और युवती को घर भेज दिया।

इस मामले में वन मंडलाधिकारी ने वीडियो के आधार पर वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। सूरजपुर के एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments