महाराष्ट्र के नागपुर जिले एक ब्लास्ट में 17 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आई है। नागपुर के काटोल तालुका के SBL कंपनी में भिषण विस्फोट में हुआ। इस कंपनी में विस्फोटक डेटोनेटर और एक्सप्लोसिव बनाए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्फोट कैसे हुआ क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में विस्फोट
वहीं, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने की यूनिट में विस्फोट के खबर सामने आई है। इस विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में नौ महिलाओं सहित कुल 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इससे पहले पर्यटन मंत्री के.दुर्गेश और वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि मृतक संख्या 21 है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि घायलों के चिकित्सा खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बंडी संजय कुमार तथा अन्य नेताओं ने शनिवार को आंध्र प्रदेश की एक पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। जी किशन रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार घायलों को आपातकालीन उपचार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
.jpeg)

Comments