बचेली थाना परिसर में ग्राम रक्षा समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित

बचेली थाना परिसर में ग्राम रक्षा समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित

 

किरंदुल : बचेली नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव रॉय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन व जितेंद्र खूंटे के मार्गदर्शन में बचेली थाना परिसर में ग्राम रक्षा समिति के गठन के संदर्भ में शनिवार एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवाद, आपसी मतभेद, सुरक्षा या कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में त्वरित एवं सामूहिक सहयोग/समाधान सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ग्राम रक्षा समिति के गठन का उद्देश्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, आपसी समन्वय और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना है। समिति के सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इस अवसर पर बड़े बचेली पंचायत के सरपंच गोविंद कुंजाम एवं पंचायत के पंचगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर तहसीलदार महेश कश्यप एवं पुलिस विभाग की ओर से एसडीओपी कमलजीत पाटले तथा थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आशंका या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।बैठक का समापन आपसी सहयोग और समन्वय के संकल्प के साथ किया गया।स्थानीय लोगों ने भी ग्राम रक्षा समिति के गठन का स्वागत करते हुए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments