ईरान ने रविवार को ओमान के मुसैंडम प्रायद्वीप से लगभग 5 समुद्री मील की दूरी पर पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर स्काईलाइट को निशाना बनाया है। जहाज पर सवार सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें भारत के 15 क्रू मेंमर मौजूद थे। इस हमले में चार लोग घायल हुए है।
ईरान को ट्रंप की फिर चेतावनी
ईरानी हमलों को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार अब ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि जिसे पहले कभी देखा नहीं गया होगा। इसके बाद अब अमेरिका ने ईरान पर फिर से बड़ा हमला करना शुरू कर दिया है। तेहरान में कई जगह धमाके सुने गए हैं। अमेरिका ने इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ मुसावी को मार गिराया है। वहीं दूसरी तरफ ईरान लगातार इजरायल समेत पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
नेतन्याहू का बयान
नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों लक्ष्यों पर हमला करेंगे। हम बहादुर ईरानी लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाएंगे कि वे अत्याचार की जंजीरों से खुद को मुक्त कर सकें। इसी कारण मैं आपसे एक बार फिर संबोधित करता हूं, "हे ईरान के नागरिकों, इस अवसर को हाथ से जाने न दें। यह एक ऐसा अवसर है जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है। खाली मत बैठिए, क्योंकि आपका पल जल्द ही आएगा। वह पल जब आपको सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आना होगा। ताकि काम पूरा हो, आतंक के उस शासन को उखाड़ फेंका जाए, जिसने आपकी जिंदगियां कड़वी कर दी हैं। आपके दुख और बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। जिस मदद की आप लंबे समय से तलबगार थे, वह अब आ पहुंची है। मदद आ गई है और अब इतिहासिक मिशन के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। हे ईरान के नागरिकों फारसी, कुर्द, अजरबैजानी, अहवाज़ी, और बलूची अब समय है कि अपनी ताकतों को एकजुट करें, शासन को उखाड़ फेंकें और अपना भविष्य सुरक्षित करें।"
.jpeg)

Comments