होली की तैयारियां जोरों पर: बाजारों में रंग-बिरंगी रौनक, खरीदारी शुरू

होली की तैयारियां जोरों पर: बाजारों में रंग-बिरंगी रौनक, खरीदारी शुरू

दंतेवाडा  : किरंदुल नगर के बाजारों में होली पर्व को लेकर जोरदार चहल-पहल शुरू हो गई है। दुकानें रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर, हर्बल रंग, पिचकारियां, होली स्पेशल टोपी, बाल चश्मा, ढोल-ताशा, टी-शर्ट, कुर्ते और अन्य उत्सव से जुड़ी सामग्री से आकर्षक ढंग से सजी नजर आ रही हैं।बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए तरह-तरह की पिचकारियां और पर्यावरण-अनुकूल हर्बल रंग उपलब्ध हैं। व्यापारियों के अनुसार इस साल होली की खरीदारी पिछले वर्षों की तुलना में पहले ही शुरू हो गई है, जिससे बाजार में खास रौनक छाई हुई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दुकानदारों ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित और प्रतिस्पर्धी दामों पर सामान उपलब्ध कराया है। शाम के समय बाजार में भीड़ काफी बढ़ जाती है और लोगों में होली के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्थाएं की हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के होली की खरीदारी का आनंद ले सकें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments