ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से पिछले 03 माह में मंगवाए गए 54 नग धारदार चाकू बरामद

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से पिछले 03 माह में मंगवाए गए 54 नग धारदार चाकू बरामद

कांकेर  : निखिल राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में ,आकाश (भापुसे) अति.पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर नोडल अधिकारी सायबर सेल एवं  योगेश साहू, अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में , गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स, सहायक नोडल अधिकारी सायबर सेल के पर्यवेक्षण में, साइबर सेल कांकेर द्वारा तकनीकी सहायता के माध्यम से पिछले 03 माह में मंगवाए गए पेन चाकू, बटन चाकू, पॉकेट चाकू एवं अन्य धारदार हथियारों की जानकारी प्राप्त कर कुल 54 चाकू बरामद किए गए।

▪️जांच के दौरान पाया गया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धारदार चाकू आकर्षक डिजाइन एवं कम कीमत में आसानी से उपलब्ध होने के कारण कुछ युवा इन्हें शौक, दिखावे या सोशल मीडिया प्रदर्शन हेतु मंगवा रहे है।
▪️कई मामलों में इनका दुरूपयोग भी सामने आया है। कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक एवं इस्टाग्राम पर धारदार हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो पोस्ट कर रहे थे, जिससे काननू व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

🔹 कांकेर पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर समझाइश दी गई व थाना चारामा में सागर उसेण्ड पिता लव कुमार उसेण्डी उम्र 19 साल निवासी मरकाटोला थाना चारामा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा- 25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कार्यवाही भी की गई है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना को रोका जा सके।

कांकेर पुलिस की आमजन से अपील:-
▪️ कांकेर पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से चाकू या अन्य धारदार हथियार मंगवाकर लोगो की डराने धमकाने या अन्य अपराधिक गतिविधियों में उपयोग करने की मंशा रखता है, तो इसी सूचना तत्काल कांकेर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94792-55125 पर दें।

▪️ सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments