अवैध गांजा सप्लाई व बिक्री करने वाला आरोपी अभय दास गिरफ्तार

अवैध गांजा सप्लाई व बिक्री करने वाला आरोपी अभय दास गिरफ्तार

कांकेर  : निखिल राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर की पहल पर संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ विशेश अभियान ‘ऑपरेशन उजियारा’ प्रारंभ किया गया है। राकेश कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में  रवि कुजूर SDOP पखांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन उजियारा’ अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पखांजूर क्षेत्र लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

 इसी क्रम में दिनांक 28.02.2026 को पखांजूर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 19 BR 2953 के डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते महाराष्ट्र से पखांजूर होते कापसी की ओर आने वाला है, सटीक मुखबीर से मिली सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल ASI वेदन सलामे के हमराह पुलिस स्टाफ कार्यवाही हेतु ग्राम माटोली चौक मेनरोड पखांजूर की घेराबंदी कर 01 व्यक्ति अभय दास पिता जदु दास उम्र 33 वर्ष ग्राम छोटेकापसी छोटेपारा थाना पखांजूर को पकड़कर बजाज पल्सर मोटर सायकल नम्बर CG 19 BR 2953 की डिक्की को चेक करने पर एक प्लास्टिक के पारदर्शी झिल्ली के अंदर भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 2.368 किलोग्राम कीमति 1,15,900 रूपये व गांजा बिक्री रकम 1800/-रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध NDPS Act की धारा- 20(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
◽ अभय दास पिता जदु दास उम्र 33 वर्ष ग्राम छोटेकापसी छोटेपारा थाना पखांजूर जिला उ.ब. कांकेर।
◽ थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 20(B) NDPS Act

बरामदगी का विवरण:-
◽ गांजा कुल 2.368 किलोग्राम कीमति 1,15,900 रूपये।
◽ गांजा बिक्री रकम 1800/-रूपये।
◽ एक बजाज पल्सर मोटर सायकल नम्बर CG 19 BR 2953
◽ एक नग रेडमी कम्पनी का एनड्राईड मोबाईल।
◽ जप्ती सामाग्री की कुल कीमत 1,77,700/रूपये।

पुलिस टीम का विवरण:-
 निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पखांजूर, SI अनिल पालेश्वर, ASI वेदन सलामे , प्रधान आरक्षक लिहेन्द्र देवांगन, आर. हेमंत द्विवेदी, बस्तर फाईटर आरक्षक रतनु निषाद, संतोष पद्दा, मनोज आंचला, उमेश मण्डावी, म.आर. कंचन मण्डावी।

कांकेर पुलिस की अपील:-
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।
◽इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
◽यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments