ऑफिस में लंबे समय तक काम करने और थकान के कारण अक्सर हमारा फेस डल नजर आने लगता है। ऐसे में स्किन को ऐसे मेकअप की जरूरत होती है, जिससे जरूरी नमी बनी रहे हैं। वहीं आप लंबे समय तक फ्रेश नजर आएं।
लेकिन सुबह-सुबह इतना समय नहीं होता है कि आप आराम से तैयार हो सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऑफिस के लिए लाइट मेकअप कैसे करें, जिससे कि आप लंबे समय तक फ्रेश और खूबसूरत नजर आएं।
मेकअप बेस
अगर आप ऑफिस के हिसाब से मेकअप कर रही हैं, तो आपको अपने बेस को हल्का रखना चाहिए। फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ हो और बेस लगाने के दौरान फेस के दाग को कंसीलर से कवर करें।
हल्का ब्लश
अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हल्के गुलाबी या फिर पीच रंग के ब्लश का इस्तेमाल करें। वहीं फेस पर ग्लो लाने के लिए आप लाइट हाइलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
न्यूड आईशैडो
आंखों पर मेकअप करने के लिए न्यूड पैलेट से रंगों का चयन करना चाहिए। इससे आपकी आंखें बड़ी लगेंगी और हल्का सा आईब्रो को सेट करें।
लिपस्टिक
आप ऑफिस के लिए डार्क रंग के फॉर्मल के साथ ब्राउन या रेड रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। अगर आपका आउटफिट लाइट रंग का है तो इसके साथ न्यूड रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
.jpeg)

Comments