बचेली में होली को लेकर प्रशासन सख्त, शांति समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बचेली में होली को लेकर प्रशासन सख्त, शांति समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बचेली : रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से बचेली थाना परिसर में शांति समिति की व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी कमलजीत पाटले, थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, तहसीलदार महेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि होली का पर्व भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन रात्रि 11 बजे तक ही संपन्न किया जाएगा। स्कूली परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे व साउंड सिस्टम निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में नहीं बजाए जाएंगे। साथ ही मुखौटा पहनकर घूमने पर रोक तथा सड़कों पर अस्थायी दुकानें न लगाने की अपील की गई, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एसडीओपी ने बताया कि पर्व के दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी से अधिक बैठाकर बाइक चलाने तथा उपद्रव करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ आवश्यक दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

तहसीलदार ने नागरिकों से संयम और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी ने व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सड़क किनारे दुकानें न लगाएं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका न बने।

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और नगरवासियों से प्रेम, सद्भाव एवं शांति के साथ होली मनाने की अपील की।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments