फाइनल जीतने का लक्ष्य लिए 
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

फाइनल जीतने का लक्ष्य लिए सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की। इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप के लिए सभी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम तय हो गए हैं। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। 196 रन के इस टारगेट को टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। यह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा रन चेज है। वहीं इस मैदान पर भी टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा रन चेज है।

वेस्टइंडीज के लिए होल्डर और पॉवेल ने खेली अहम पारी

वेस्टइंडीज की पारी की बात करें तो वहां शाई होप और रोस्टन चेज के बीच पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। कप्तान होप ने इस मैच में टीम के लिए धीमी पारी खेली वह 33 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेटमायर और चेज ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। हेटमायर ने 12 बॉल में 27 रन बनाए। वहीं चेज ने 25 बॉल में 40 रन की पारी खेली। इस मैच में विंडीज टीम के लिए रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। पॉवेल ने 19 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में 2 चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाज अंत तक नॉटआउट रहे और उनके बीच 35 बॉल पर 76 रन की अटूट साझेदारी हुई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने खेली मैच विनिंग पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से निराश किया। वह 11 बॉल में दो चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ईशान ने भी 6 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। दो विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 35 बॉल पर 58 रन की पार्टनरशिप हुई। सूर्या भी 16 बॉल पर 18 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हार्दिक ने 14 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे और संजू सैमसन नाबाद लौटे। सैमसन 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। दुबे ने 4 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments