मंगलवार 03 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं। हालांकि, फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य होगा। अतः सूतक से पूर्व स्नान-ध्यान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें।
धार्मिक मत है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा। वहीं, भारत में चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा।
राशि अनुसार करें दान
.jpeg)

Comments