शेयर बाजार में कोहराम,सेंसेक्स और निफ्टी में ऐतिहासिक गिरावट

शेयर बाजार में कोहराम,सेंसेक्स और निफ्टी में ऐतिहासिक गिरावट

ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। 2 मार्च 2026 (सुबह 9:24 बजे IST) सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर रही।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 1,009.39 अंक (1.24%) की गिरावट के साथ 80,277.80 पर कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty 50 भी 282.35 अंक (1.12%) लुढ़ककर 24,896.30 के स्तर पर आ गया।

वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते बारूदी तनाव ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य तकरार अब एक बड़े युद्ध का रूप लेती दिख रही है, जिसमें करीब 10 देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो चुके हैं। इस भू-राजनीतिक अस्थिरता का सबसे सीधा और घातक असर एनर्जी मार्केट पर पड़ा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को जैसे ही ग्लोबल मार्केट खुले, कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

ब्रेंट क्रूड ऑयल देखते ही देखते 10 फीसदी की छलांग लगाकर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। बाजार के जानकारों की मानें तो यदि युद्ध की स्थिति और बिगड़ती है, तो तेल की कीमतें बहुत जल्द 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर सकती हैं।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments