न्यायधानी में पति-पत्नी ने उठाया खौंफनाक कदम

न्यायधानी में पति-पत्नी ने उठाया खौंफनाक कदम

बिलासपुर :  न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पति-पत्नी ने खौंफनाक कदम उठाया है। पति और पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं। लोगों ने जब दोनों के शव को पेड़ से लटके हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास का है। यहां चाटीडीह के रहने वाले युवक और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों की शादी 1 साल पहले ही हुई थी। लोगों ने जब दोनों के शव को पेड़ से लटके हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की टीम ने आशंका जताई है कि, पति और पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments