नई दिल्ली :देश के प्रमुख कारोबारी हब पुरानी दिल्ली के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के अन्य बाजारों में विकराल होती अवैध रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या पर व्यापारी वर्ग लामबंद होने लगा है।व्यापारी संगठनों के समूह ने मामले में तत्काल गृहमंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
इस संबंध में उन्हें संयुक्त रूप से मांग पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के व्यापार और बाजार को बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि, अतिक्रमणकारियों में बड़ी संख्या में रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठिए भी शामिल हैं, जो देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश पालन करने में एजेंसियां विफल
काॅन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक बाद दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने कहा कि चिंताजनक स्थिति यह कि सुप्रीम कोर्ट तथा हाई कोर्ट के आदेश को पालन कराने में भी सिविक एजेंसियां व दिल्ली पुलिस विफल रही है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बल्कि, उन्हें शह इतनी कि अब वे व्यापारियों के आंदोलन के प्रति उत्तर में चांदनी चौक में मार्च निकालते हैं तथा सरकार विरोधी के साथ आपत्तिजनक नारा-'जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है'- लगाते हैं।सदर बाजार के व्यापारी नेता विपिन मल्होत्रा ने दावा करते हुए कहा कि अवैध रेहड़ी-पटरी की आड़ में सुनियोजित तरीके से बांग्लादेशी-रोहिग्या घुसपैठियों को बसाया जा रहा है।
10 हजार रेहड़ी-पटरी, जिनमें 500 से ज्यादा घुसपैठिए
सदर बाजार में ही 10 हजार से अधिक अवैध रेहड़ी-पटरी वालों में घुसपैठियों की संख्या 500 से अधिक होगी। चिंताजनक स्थिति यह कि कई बार व्यापारियों द्वारा उन्हें पकड़े जाने के बाद भी स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।चांदनी चौक के वरिष्ठ व्यापारी प्रतिनिधि श्रीभगवान बंसल ने कहा कि एक ओर चांदनी चौक में दुकानदारों के कपड़ों का गट्ठर रखे जाने पर उसे तत्काल ही पुलिस द्वारा उसे कब्जे में ले लिया जाता है।
लोडिंग-अनलोडिंग पर तो कार्रवाई, अतिक्रमण पर नहीं
साथ ही दिनभर लोडिंग अनलोडिंग पर प्रतिबंध को लेकर सख्त कार्रवाई की जाती है, लेकिन वहीं, पूरे मुख्य मार्ग के सड़क, फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज में सैकड़ों की संख्या में बैठे अवैध रेहड़ी-पटरी वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।भागीरथ पैलेस के इलेक्ट्रिकल दुकानदारों के एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि यह केवल उनकी समस्या नहीं है, बल्कि इस समानातंर व्यापार में प्रति वर्ष सैकड़ों करोड़ के जीएसटी चोरी हो रही है।दिल्ली व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि अगर शासन-प्रशासन अब भी सजग नहीं होती तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे।
.jpeg)

Comments