खैरागढ़ : जिला (केसीजी) की गंडई पुलिस ने नगर पंचायत गंडई में हुए चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कमल किशोर नेताम (54 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02 पंडरिया गंडई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कार्यालय भवन से पंप का केबल वायर, स्टार्टर तथा बाद में कम्प्यूटर सेट और सीपीयू सहित कुल 39,130 रुपये का सामान चोरी हो गया था।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
थाना गंडई में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि घटना के समय आरोपी नगर पंचायत परिसर में ही मौजूद था और रात में चोरी कर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री खुर्द निवासी इंद्रजीत मैथिलश्री (32 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम घोघा मार्ग स्थित एक खंडहर से स्टार्टर, केबल वायर, कम्प्यूटर मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू सहित लगभग 23,000 रुपये का सामान बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
.jpeg)

Comments