एसपी अंकिता शर्मा की सख्ती: 300 जवानों संग फ्लैग मार्च, होली पर हुड़दंगियों को खुली चेतावनी

एसपी अंकिता शर्मा की सख्ती: 300 जवानों संग फ्लैग मार्च, होली पर हुड़दंगियों को खुली चेतावनी

राजनांदगांव : होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस ने शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित लगभग 300 पुलिस अधिकारी और जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश दिया।पुलिस लाइन से शुरू हुआ फ्लैग मार्च गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक, गंज चौक सहित मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरा। इस दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एसपी अंकिता शर्मा ने दो टूक कहा कि होली की आड़ में हुड़दंग, जबरन रंग लगाना, शराब पीकर वाहन चलाना, स्टंटबाजी या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस वर्ष 100 से अधिक फिक्स प्वाइंट, 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टियां और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। सादी वर्दी में पुलिस व महिला पुलिस टीम भी शहर में सक्रिय रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
एसपी अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि “त्योहार खुशियों का प्रतीक है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए सख्त कार्रवाई तय है।” जिला पुलिस ने दोहराया कि शांति भंग करने वाले तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments