CG: महिला की दुष्कर्म के कोशिश का विरोध करने पर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

CG: महिला की दुष्कर्म के कोशिश का विरोध करने पर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग :अज्ञात महिला के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला की दुष्कर्म के कोशिश का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ और 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी विश्लेषण और व्यापक तकनीकी जांच के बाद मामले का खुलासा किया और आरोपी तक पहुंच सके. मामला थाना कुम्हारी क्षेत्र का है.

कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करवाया और आवश्यक सबूत जुटाए. शव के पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई. जिस पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अज्ञात महिला की पहचान एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने पांच विशेष टीमों का गठन किया. टीमों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गली–मोहल्लों आसपास के गांव एवं संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास किया. 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया. वीडियो के आधार पर लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की गई.

पुलिस की सतत् जांच, तकनीकी विश्लेषण, गुमशुदगी के अंतरजिला स्तर पर मिलान कराया गया. संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा देवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी राम नगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी जिला दुर्ग को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में उसने बताया कि महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है. आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद उसे न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया है. आरोपी से एक चप्पल, घटना के दिन पहना हुआ शर्ट दो बटन टूटा हुआ और घटनास्थल से प्राप्त शर्ट का बटन भी बरामद किया गया है.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments