संजू सैमसन ने 'संकटमोचक' की भूमिका निभाते हुए नाबाद 97 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने 'क्वार्टर फाइनल' की तरह रहे टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां पांच मार्च को उसका सामना इंग्लैंड से होगा
दूसरे सेमीफाइनल में चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी. मैच में संजू की पारी को देखकर कोच गौतम गंभीर गदगद हैं. भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद कहा कि उन्हें हमेशा से पता था कि विकेटकीपर-बल्लेबाज सही समय पर अच्छा खेलेगा.
गंभीर ने मैच के बाद कहा, "वह एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर है, हम सब जानते हैं कि संजू कितना अच्छा प्लेयर है. यह सब उसे सपोर्ट करने के बारे में था. जब टीम को उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी.. ज़ाहिर है आज वह दिन था उसने अपना पूरा पोटेंशियल दिखाया." गंभीर ने कहा, "मुझे सच में लगा कि उसने कभी पारी को तेज़ नहीं किया, यह बस बहुत ही नॉर्मल क्रिकेटिंग शॉट्स थे और मैंने उसे कभी बॉल को मसलते हुए नहीं देखा. उसमें इसी तरह का टैलेंट है."
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बता दें कि साल 2025 में जब उनकी फॉर्म गिरी, तो आलोचकों ने उनके करियर को खत्म कर दिया था. यहां तक कि इस वर्ल्ड कप की शुरुआती प्लेइंग-11 में भी उन्हें जगह नहीं मिली. ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि आखिर गंभीर उन्हें इलेवन में शामिल क्यों नहीं कर रहे हैं. लेकिन आखिकार संजू इलेवन में शामिल हुए और टीम को जीत दिलाई, गंभीर भी गदगद हो गए.
गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी
गंभीर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, "ज़ाहिर है, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ उसकी सीरीज़ मुश्किल थी, इसलिए कभी-कभी उसे ब्रेक देना भी ज़रूरी होता है, क्योंकि आप उस खिलाड़ी को उस प्रेशर वाली सिचुएशन से भी बाहर निकालना चाहते हैं. और हम हमेशा जानते थे कि जब भी हमें वर्ल्ड कप गेम में उसकी ज़रूरत होगी, वह आकर हमारे लिए डिलीवर करेगा. "
.jpeg)

Comments