नई दिल्ली : Mobile World Congress 2026 के मंच से लेनोवो ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपना लेटेस्ट लीजन टैब लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल के मॉडल का सक्सेसर बताया जा रहा है। इस टैबलेट में 8.8 इंच की 3K LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं ये टैबलेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आता है, जो पिछले मॉडल में मिलने वाले 8 जेन 3 चिपसेट से बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है।
टैबलेट में 16GB तक 10667Mbps LPDDR5T रैम और 512GB तक UFS 4.1 प्रो स्टोरेज देखने को मिल रही है जिससे आपको मल्टीटास्किंग में बिलकुल भी समस्या नहीं होगी। टैबलेट में अपडेटेड लीजन कोल्डफ्रंट वेपर कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है, जो पिछली जेनरेशन के लीजन टैब के मुकाबले हीट डिसिपेशन एफिशिएंसी में 32% तक ज्यादा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Lenovo Legion Tab (2026) के स्पेसिफिकेशन्स
टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें आपको 8.8-इंच का 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो वाला LCD डिस्प्ले मिलता है। साथ ही टैबलेट में 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, गेम में 144Hz टच सैंपल रेट, DC डिमिंग, 750 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10 भी मिल रहा है। टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 3nm चिपसेट, एड्रेनो 840 GPU मिल रहा है।
इसके अलावा टैबलेट में 12GB और 16GB LPDDR5X RAM ऑप्शन, 256GB और 512GB UFS 4.1 प्रो स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। टैबलेट में लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 भी मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 50MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। टैबलेट में 9000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।
Lenovo Legion Tab (2026) की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने लेनोवो लीजन टैब एक्लिप्स ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और सर्ज कलर में पेश किया है और इसकी शुरुआती कीमत 999 यूरो यानी लगभग 1,07,260 रुपये से शुरू होती है। यह टैबलेट अप्रैल 2026 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इस महीने के एंड तक इसे चीन में लीजन Y700 (2026) के नाम से पेश कर सकती है।
.jpeg)

Comments