होली पर गरियाबंद पुलिस की सख्ती: 120 लीटर अवैध शराब जब्त, 10 ड्रिंक एंड ड्राइव समेत 56 मामलों में कार्रवाई

होली पर गरियाबंद पुलिस की सख्ती: 120 लीटर अवैध शराब जब्त, 10 ड्रिंक एंड ड्राइव समेत 56 मामलों में कार्रवाई

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने ‘होली स्पेशल’ मुहिम के तहत व्यापक अभियान चलाकर हुड़दंगियों, अवैध शराब कारोबारियों, जुआरियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके पालन में जिलेभर में सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया।

शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 120 लीटर जब्त

होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमें गठित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई।

थाना गरियाबंद: 2 प्रकरणों में 40 लीटर शराब जब्त

थाना फिंगेश्वर: 2 प्रकरणों में 12 लीटर शराब जब्त

थाना छुरा: 4 प्रकरणों में 46.880 लीटर शराब जब्त

थाना देवभोग: 2 प्रकरणों में 16 लीटर शराब जब्त

थाना अमलीपदर: 1 प्रकरण में 6 लीटर शराब जब्त

कुल 11 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

जुआ-सट्टा पर रेड, नकदी जब्त

शांति व्यवस्था भंग करने वाले जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना छुरा पुलिस ने छापेमारी कर 1 प्रकरण में 6,620 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां बरामद कीं। जुआ एक्ट के तहत 6 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, 10 पर केस

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए।

थाना देवभोग: 5

थाना राजिम: 3

थाना पाण्डुका: 2

इसके अतिरिक्त अन्य धाराओं में 35 चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों पर भी चालान काटे गए।

गुंडा-बदमाशों की चेकिंग, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जिले के सभी थानों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर सख्त हिदायत दी गई। होली के दौरान असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 11 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बांड ओवर कराया गया।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “होली भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। गरियाबंद पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। शांति व्यवस्था भंग करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने या सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

होली के अवसर पर गरियाबंद पुलिस की इस सख्त और सक्रिय कार्रवाई से जिले में सुरक्षा का मजबूत संदेश गया है। प्रशासन की मुस्तैदी से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments