जब बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई माला, भावुक हुए सचिन

जब बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को पहनाई माला, भावुक हुए सचिन

मुंबई का कोना-कोना आज एक ऐतिहासिक गवाह बन रहा है. देश के दिग्गज राजनेता, उद्योगपति और खेल जगत के चमकते सितारों जिसमें सचिन के क्रिकेट मित्र रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अजीत अगरकर, आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना शामिल हुए.

इन सबकी मौजूदगी के बीच जब अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली तो पूरा हॉल तालियों से गूंज गया, लेकिन इस शोर के बीच एक खामोश चेहरा सबकी नजरों में आ गया वो चेहरा था क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का.

जैसे ही अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गले मिले, सचिन तेंदुलकर अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए. अपने लाडले बेटे को जीवन के नए सफर की शुरुआत करते देख मास्टर ब्लास्टर की आंखें भर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सचिन बेहद भावुक नजर आ रहे हैं, जो यह याद दिलाता है कि एक महान खिलाड़ी होने से पहले वह एक पिता हैं.

अंजलि और सारा ने की पुष्प वर्षा

सचिन के ठीक बगल में उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर मौजूद थीं. जहां सचिन भावुक थे, वहीं अंजलि और सारा के चेहरे पर अपार खुशी थी. दोनों अर्जुन और सानिया पर फूलों की वर्षा कर रही थीं.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News