रिलेशनशिप में क्यों जरूरी होता है पर्सनल स्पेस? पढ़ें इसके कारण

रिलेशनशिप में क्यों जरूरी होता है पर्सनल स्पेस? पढ़ें इसके कारण

प्यार, दोस्ती या शादी... हर रिश्ते की शुरुआत अक्सर इस उम्मीद से होती है कि हम ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताएं। सुबह की चाय से लेकर रात की आखिरी बातचीत तक, हर पल साथ होना किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन समय बीतने के साथ यही आदत कई रिश्तों के लिए खतरे की घंटी बन जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो साथ कभी सुकून देता था, वही बाद में बोझ क्यों लगने लगता है?

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कभी-कभी दूरी भी उतनी ही जरूरी होती है, जितनी साथ-साथ रहने की आदत। सही समय पर बनाई गई दूरी रिश्ते को टूटने से बचा सकती है। आइए जानते हैं रिश्तों में स्पेस क्यों होना जरूरी है।  

क्यों जरूरी है पर्सनल स्पेस?

कोई भी इंसान 24 घंटे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकता। हर किसी की अपनी सोच, पसंद और लिमिटेशन्स होती हैं। अगर आपको रिश्ते में पर्सनल स्पेस नहीं मिल रहा है, तो इससे आपको घुटन महसूस होने लगती है। इसलिए रिश्तों में थोड़ी दूरी जरूर होनी चाहिए, जिससे पार्टनर को खुद से जुड़ने का मौका मिले और यही बैलेंस रिश्ते में पॉजिटिविटी लाता है। रिश्ते में पर्सनल स्पेस होने से इस तरह फायदे होते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

अहमियत का एहसास

अगर हमें कुछ भी चीज आसानी से मिल जाती है या जब हम किसी के साथ हर वक्त होते हैं, तो उसकी मौजूदगी को नॉर्मल मानने लगते हैं। वहीं, थोड़ी दूरी होने पर रिश्ते में कमी का एहसास होने लगता है। यही कमी दूसरे इंसान की अहमियत समझाती है और प्यार को और बढ़ाने में मदद करती है।

बेवजह की बहस न होना

हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होना आम बात है, लेकिन हर बात पर तुरंत जवाब देना हालात बिगाड़ सकता है। ऐसे में कुछ समय की दूरी दोनों पार्टनर को शांत होने का मौका देती है। इससे बेवजह की बहस टल जाती है और बात समझदारी से सुलझती है।

भरोसा होता है मजबूत

दूर रहने का ये मतलब नहीं कि पार्टनर पर शक करें या उनको नजरअंदाज करें। अगर आप अपने पार्टनर से दूरी बना कर रखते हैं, तो इससे उसकी लॉयल्टी का पता चलता है। जब दो लोग दूरी के बावजूद एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखते हैं, तो रिश्ता और मजबूत बनता है। यह भरोसा रिश्ते की नींव और मजबूत करने में मदद करता है। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments