आरबीआई में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक

आरबीआई में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक असिस्टेंट के पदों पर आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 650 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 08 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  1. उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 फरवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
  2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  3. असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से स्नातक पूरी की हो।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयन किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कितना मिलेगा वेतनमान

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,000 रुपये से लेकर 78,640 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपये और एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 50 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।

इस दिन होगी परीक्षा

आरबीआई की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल और मुख्य परीक्षा का आयोजन 07 जून, 2026 को किया जाएगा। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments