रामानुजनगर : संयुक्त संचालक सरगुजा संजय गुप्ता द्वारा दिनांक 06.03.2026 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं के गणित विषय के बोर्ड परीक्षा का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली, सेजेस विश्रामपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर, सेजेस रामानुजनगर व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवरागुड़ी के परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, गोपनीयता, प्रश्नपत्र वितरण, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों की निगरानी का बारीकी से अवलोकन किया गया।संयुक्त संचालक ने केंद्राध्यक्षों एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल-मुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। संयुक्त संचालक ने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान संभागीय शिक्षा सहायक संचालक श्री अनिल अग्रवाल, डीएमसी सूरजपुर मनोज कुमार साहू, जिला स्तरीय निरीक्षण टीम हरेकृष्ण उपाध्याय, गोपाल सिंह एवं श्रीमती विजया सिंह उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
संयुक्त संचालक ने प्राथमिक शाला का किया आकस्मिक निरीक्षण
विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय प्राथमिक शाला तिवरागुड़ी का संयुक्त संचालक द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता,विद्यार्थियों की उपस्थिति,कक्षा शिक्षण व्यवस्था तथा मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) योजना का गहन निरीक्षण किया गया।संयुक्त संचालक ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे तथा शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कॉपियां, पाठ्य-पुस्तकें तथा शिक्षण सामग्री का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही विद्यालय में संचालित मिड-डे मील योजना के अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता,रसोईघर की व्यवस्था तथा खाद्यान्न भंडारण की स्थिति का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।



Comments