बस्तर में मनेगा महतारी वंदन का उत्सव:मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मेलन 8 मार्च को

बस्तर में मनेगा महतारी वंदन का उत्सव:मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मेलन 8 मार्च को

जगदलपुर, 6 मार्च 2026 :  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर एक भव्य आयोजन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रविवार 08 मार्च को दोपहर 12 बजे से 'वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026' का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम जनपद पंचायत बस्तर के मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा।इस वृहद सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और वन मंत्री श्री केदार कश्यप की विशेष मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

समारोह में बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप और कांकेर के सांसद श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष श्री रूपसिंह सलाम, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान का एक बड़ा मंच बनेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस अवसर पर सभी की गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments